Home Education सेंट सोल्जर फैशन विभाग ने लगाई ट्रेंडिंग फैशन प्रदर्शनी

सेंट सोल्जर फैशन विभाग ने लगाई ट्रेंडिंग फैशन प्रदर्शनी

ब्यूरो : सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीच्यूट, कपूरथला रोड के फैशन विभाग द्वारा “ट्रेंडिंग फैशन प्रदर्शनी” लगाई गई। जिसमें सेंट सोल्जर ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई जिनका स्वागत प्रिंसिपल डॉ.आर.के पुष्करणा, स्टाफ मेंबर्स और छात्रों द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा पार्टी, रेगुलर, रेट्रो वियर की विभिन्न प्रकार की ड्रेसस, ज्वेलरी और विभिन्न कर के मास्क तैयार कर उनकी प्रदर्शनी लगाई। इसके साथ ही छात्रों ने पुराणी चीजों से घरों की सजावट का सामान भी पेश किया। चोपड़ा ने छात्रों द्वारा तैयार किये ड्रेसों, ज्वेलरी और अन्य चीजों की सराहना करते हुए उन्हें इस प्रकार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। चोपड़ा ने कहा कि छात्रों को बेहतरीन डिजाइनिंग सिखाने के साथ विभिन्न अवसर प्रदान किये जाते है ताकि जब संस्था से अपनी पढाई पूरी करके निकले तो वह बेहतरीन फैशन इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह से तैयार हो। उन्होंने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि उन छात्रों पर गर्व है जिन्हों इतने अच्छे परिधान तैयार किये है। फैशन विभाग की एचओडी पूजा ने वोट ऑफ़ थैंक्स किया।