Home Punjab जालंधर : Update लेडीज जिमखाना! फ़ूड सेक्रेटरी के पद की काउंटिंग Hold,...

जालंधर : Update लेडीज जिमखाना! फ़ूड सेक्रेटरी के पद की काउंटिंग Hold, जानें अब क्या होगा

बयूरो : लेडीज जिमखाना चुनावो में जी फ़ूड सेक्रेटरी पद को लेकर काउंटिंग दौरान विवाद हुआ था। उसमें नया अपडेट सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जब शिकायतकर्ता अल्पना पूरी उप-प्रधान डॉ. गगन कुंद्रा थोरी के पास पहुंची तो उन्होंने सारी बात सुन कर काउंटिंग को प्रधान (डिविज़नल कमिश्नर की धर्मपत्नी) के आने तक होल्ड कर दिया है। और आश्वासन दिया कि काउंटिंग दौरान बिल्कुल फेयर तरीके से सारी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। गौर होकि इससे पहले आरओ एसडीएम नकोदर पूनम सिंह ने खासे विवाद के बाद काउंटिंग दोबारा करने या रोकने पर इनकार कर दिया था जिसके बाद अल्पना पूरी ने यह मुद्दा उप-प्रधान समक्ष उठाया जिसके पश्चात काउंटिंग होल्ड करने का फैसला सामने आया है। इस बारे जब गोलमाल न्यूज़ ने उप-प्रधान डॉ. गगन कुंद्रा थोड़ी से सम्पर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन काट दिया। अगर इस बारे कोई अपना पक्ष रखने चाहता है तो हमें सम्पर्क कर सकता है। उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।