Home Education पोस्ट कार्ड के माध्यम से डिप्स सूरानुस्सी के बच्चों ने प्रधानमंत्री को...

पोस्ट कार्ड के माध्यम से डिप्स सूरानुस्सी के बच्चों ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

ब्यूरो : डिप्स सुरानुस्सी में पोस्ट कार्ड राइटिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। यह गतिविधि सीबीएसई और पोस्ट विभाग की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाई जा रही 75 लाख पोस्ट कार्ड कैपेन के तहत करवाई गई। गतिविधि के तहत 4 से 12 तक के बच्चों ने माननीय प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। इस पत्र में बच्चों ने गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपनी भावनाएं और 2047 में हमारा भारत देश कैसा हो विषय पर अपनी इच्छाएं व्यक्त की। प्रिंसिपल बेला कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि देश भर में यह कैपेन 20 दिसंबर तक चलाई जाएगी जिसमें 75 लाख पोस्टकार्ड पूरे देश से माननीय प्रधानमंत्री कार्यालय में भेजे जाएगें। इसके माध्यम से बच्चे अपने मन के विचार प्रधानमंत्री से सांझा कर सकते है। इसमें से 10 पोस्ट कार्ड का चुनाव कर सीबीएसई की वेबसाइड पर अपलोड किए गए है। एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने कहा यह एक सराहनीय गतिविधि है इसके माध्यम से बच्चे देश के भविष्य के प्रति अपने मन के विचार आसानी से प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकते है। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने इस गतिविधि में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों के साथ टीचर्स की भी हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में रचनात्मक कला का विकास होता है।