Home Punjab जालंधर : लेडीज जिमखाना चुनावों में हावी हो रहा V2gether ग्रुप, हर...

जालंधर : लेडीज जिमखाना चुनावों में हावी हो रहा V2gether ग्रुप, हर ओर महिलाओं का मिल रहा अथाह प्यार, पढ़ें व देखें

बयूरो : लेडीज जिमखाना चुनावों में मात्र 2 दिन शेष है और रविवार को तीनों ग्रुप तम्बोला दौरान क्लब परिसर में एक्टिव दिखे लेकिन हर ओर अथाह प्यार V2gether ग्रुप को मिलता दिखाई दे रहा था। जहां इनरव्हील क्लब ने सुरुचि कक्कड़ व अल्पना पूरी की अगुवाई में रीटा शर्मा, नीना चौहान व ललिता गुप्ता को विजयी बनाने का आश्वासन दिया है वही क्लब परिसर सहित डोर टू डोर भी उन्हें हर ओर पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। इस बारे सुरुचि, अल्पना, रीटा, नीना, ललिता ने बताया कि वह क्लब में एक अलग विज़न के साथ प्रचार कर रही है और वायदा करती है कि जो वह कह रही है वह अवश्य कर दिखाएंगी। उन्होंने कहा कि वह एंटरटेनमेंट क्लब के तौर पर लेडीज जिमखाना का विकास व विस्तार करेंगी।