




– पदमश्री प्रकार कौर ने किया कैंप का उद्घाटन, 50 रक्तदानियों ने किया महादान
ब्यूरो : विरसा संभाल मंच जालंधर की तरफ से रविवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव को समर्पित खूनदान कैंप अवतार नगर में लगाया गया। कैंप की शुर्रुआत से पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में श्री सुखमणि साहिब के पाठ के भोग डाले गए। इस कैंप का उद्घाटन पदमश्री बीबी प्रकाश कौर ने किया। जिसमें 50 रक्तदानियों ने महादान किया।
बीबी प्रकाश कौर ने इस मौके पर अपना संदेश देते हुए कहा कि हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान सारे विश्व और पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायक है। इस पवित्र मौके पर विरसा संभाल मंच की तरफ से किया गया खूनदान कैंप प्रशंसनीय है। आज खूनदान करने का महत्व बहुत ज्यादा है, क्योंकि भारत समेत दुनिया के अनेल देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं और लाखों की गिनती में कोरोना की बीमारी से पीड़ित अस्पतालों में इलाज अधीन थे। जिनमें से अनेक को खून की जरूरत है। उनहोंने कहा कि रक्तदानियों के छोटे से योगदान से ही कई कीमती जानें बचाई जा सकती हैं। खास तौर पर थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों, दुर्घटनाग्रस्त हुए लोगों और आप्रेशन की टेबल पर पड़े मरीजों की जानों को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को खूनदान जैसी मानवता की सेवा के लिए बढ़चढ़ कर योगदान डालना चाहिए।
विरसा संभाल मंच पंजाब के सचिव जसविंदर सिंह लाली के नेतृत्व में लगाए गए इस खूनदान कैंप की प्रधानगी अमृतपाल सिंह ने की। खूनदानियों को अपना आशीर्वाद देने के लिए विरसा संभाल मंच पंजाब के संगठन मंत्री विवेक जी और महामंत्री अमरदीप जाैली खास तौर पर पहुंचे। इस मौके पर जसविंदर सिंह लाली ने कहा कि विरसा संभाल मंच की तरफ से ऐसे प्रयास आगे भी किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में मंच की तरफ से खूनदान कैंप लगाए जाएंगे और जरूरतमंदों को खून की कमी नहीं आने दी जाएगी। कैंप में डा. सतीश शर्मा व सन्नी बावा स्वीट्स व अन्य लोग मौजूद थे।










