




ब्यूरो : जालंधर के भोगपुर से आर्केस्ट्रा शो लगाकर जालंधर लौट रहे इनोवा कार की ट्रक के साथ टकराने से एक ऑर्केस्ट्रा डांसर की मौत हो गई है जिसका नाम अमन बताया जा रहा है। और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है जो कि जालंधर के पिम्स अस्पताल में भर्ती है। इस हादसे में एक लड़की की टांग टूट गई है। यह हादसा भोगपुर के मेन हाईवे पर हुआ, कार में 4 लड़कियां और 1 ड्राईवर सवार था। घटना के बाद राहगीरों द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुछताछ में पता चला है कि चालक की लापरवाही करके यह सड़क हादसा हुआ है। 











