Home Punjab जालंधर : अंग्रेजी बोलना व लिखना सीखने वालों के लिए खुशखबरी, PPR...

जालंधर : अंग्रेजी बोलना व लिखना सीखने वालों के लिए खुशखबरी, PPR माल में खुला ‘St. Claire’s Institute’, पढ़ें व देखें

– CT ग्रुप के मालिक व CT यूनिवर्सिटी के चांसलर चरनजीत सिंह चन्नी ने किया Inaugration

बयूरो : प्रख्यात PPR माल में अंग्रेजी बोलना व लिखना सीखने वालों के लिए St. Claire’s Institute का शुभारम्भ हुआ है। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि CT ग्रुप के चेयरमैन व CT यूनिवर्सिटी के चांसलर चरनजीत सिंह चन्नी ने शिरकत की व अपने कर-कमलों से रस्मी तौर पर रिबन काट कर इनॉगरेशन किया। इस दौरान सीमा जैन, परमिंदर कौर चन्नी व तनिका चन्नी ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। इस दौरान संचालिका अनुकिरण खन्ना ने बताया कि वह स्पोकन इंग्लिश व आइलेट्स से कहीं अलग यहां बच्चों को विभिन्न तरीके से कैसे अंग्रेजी बोली जाती है या लिखी जाती है, उनके बेसिक से सिखाती है। उन्होंने बताया कि चाहे किसी भी मातृभाषा से कैसे फ़्लूएंट अंग्रेजी ट्रांसलेट कर बोलनी है, वह सिखाती है। इससे यह बाकी अंग्रेजी कोर्सिस से अलग है। अनुकिरण अनुसार कॉरपोरेट अदारों में, विदेशों में व आम दोस्तों में बतचुट दौरान अंग्रेजी को कैसे बोलना है, वह विशेष तौर पर अपनी क्लासेस में सिखाती है। इस दौरान समारोह में शिरकत करने पहुंचे मनबीर चन्नी ने बताया कि उनके बच्चे अनुकिरण से अंग्रेजी बोलना व लिखना सीख रहे है। और वह अपने बच्चों के अंग्रेजी बोलने व लिखने के तरीके से खासे संतुष्ट भी है व प्रभावित भी है। उन्होंने कहा कि कई बार वह बच्चों से कई तरीके व शब्द सीखते है। इस दौरान हरप्रीत सिंह चन्नी ने शहरवासियों से अपील की कि अगर कोई भी अंग्रेजी बोलने में हिचकिचाहट महसूस करता है या सीखना चाहता है तो वह अनुकिरण खन्ना से सीख सकता है, उनके जैसा अंग्रेजी बोलना व लिखना कोई नही सीखा सकता। इस दौरान युवराज खन्ना सहित कई शख्सियतें मौजूद रही।