Home Education सेंट सोल्जर स्कूल में सोयल कंजर्वेशन डे मनाया

सेंट सोल्जर स्कूल में सोयल कंजर्वेशन डे मनाया

पौधरोपण कर छात्रों ने दिया मिट्टी बचाने का संदेश

ब्यूरो : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में सॉयल कंजर्वेशन डे मनाया गया। इस को मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों मिट्टी के कटाव के बारे में जागरूक करना था। इस दौरान छात्रों ने स्कूल स्टाफ के साथ मिल कर स्कूल कैंपस में फूलदार पेड़ भी लगाए। इस अवसर पर प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने कहा कि मिट्टी एक अमूल्य प्राकृतिक संसाधन है, जिस पर संपूर्ण प्राणी जगत निर्भर है। भारत जैसे कृषि प्रधान देश में जहाँ मिट्टी कटाव मुख्य समस्या है, मृदा संरक्षण एक अनिवार्य एवं अत्याच्य कार्य है। वनों की कटाई, वनों में आग लगाना, भूमि अपरदन की प्रकृति, खेती करने की विधियां, फसल चक्र रासायनिक खादों का उपयोग और जनसंख्या में बढ़ोतरी इत्यादि मिट्टी कटाव के कारण हो सकते हैैं। उन्होंने कहा कि मिट्टी संरक्षण एक प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत न केवल मृदा की गुणवत्ता को बनाये रखने का प्रयास किया जाता है बल्कि उसमे सुधार की भी कोशिश की जाती है। मिट्टी कटाव को रोकने के लिए उन्होंने छात्रों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।