Home Education नौसेना दिवस पर विद्यार्थियों को नौसेना में करियर बनाने संबंधित दी जानकारी

नौसेना दिवस पर विद्यार्थियों को नौसेना में करियर बनाने संबंधित दी जानकारी

ब्यूरो : विद्यार्थियों को नौसेना में करियर बनाने और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने के लिए डिप्स स्कूल उग्गी भारतीय नौसेना दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए स्पेशल करियर काउंसलिंग स्पीच और पोस्टर मेकिंग गतिविधियों का आयोजन किया गया। करियर काउंसलिंग राउंड के दौरान टीचर्स ने बच्चों को बताया कि भारतीय नौसेना पानी के माध्यम से देश पर हमला करने वालों से हमारी रक्षा करते हैं। भारतीय नौसेना दुनिया की टॉप 10 नौसेना बलों में से एक है विश्व में इसका 7वां स्थान है। इसमें विद्यार्थी 12 वीं और ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद कड़ी मेहनत के साथ नौसेना में अपना करियर बना सकते है। इसमें करियर बनाने के लिए विद्यार्थियों में देश भक्ति, जज्बे के साथ खेल और पढ़ाई के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत होती है। विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग के दौरान बताया कि देश में जल सेना की प्राप्तियों और भूमिका को मनाने के लिए हर साल 4 दिसंबर को भारत में नेवी डे मनाया जाता है। एमडी सरदार तरविंदर सिंह, सीईओ मोनिका मंडोत्रा और प्रिंसिपल दीपक राणा ने विद्यार्थियों को नौसेना दिवस के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षकों के प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेमिनार से युवा पीढ़ी में देश की सेवा करने का जज्बा और जोश पैदा होता है और इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए अग्रसर होते है।