
मैने अकाली दल मे शामिल नही भाजपा का सिपाही था हूं और रहूंगा : शैफी चावला
भाजपा द्वारा सुखबीर बादल की झूठा नाम लेकर अकाली दल मे शामिल करवाने वाली विडीओ जारी
ब्यूरो : शुक्रवार को नकोदर हल्के के नूरमहल में रैली करने पहुंचे अकाली सुप्रीमो सुखबीर बादल ने मंच पर भाजपा युवा मोर्चा के नकोदर से जालंधर देहाती युवा मोर्चा के प्रधान शैफी चावला का नाम अकाली दल में शामिल होने वालों की सूची में ले दिया। जिसके खिलाफ आज भाजपा जालंधर देहाती के प्रधान सुदर्शन सोबति काला पहलवान,पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के वाइस प्रधान अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट), प्रदेश महामंत्री नरिंदर सिंह ढिल्लो, पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के सह-मीडिया इंचार्ज अर्जुन त्रेहन के साथ शैफी चावला ने सर्कट हाउस मे प्रेस वार्ता कर सुखबिर बादल पर खुल कर बड़ास निकाल उनका झूठा नाम लेकर सुखबीर बादल द्वारा उनको अकाली दल मे शामिल करवाने वाली विडीओ पेश कर बोला वह भाजपा के सिपाही थे हैं और रहेंगे ।क्युकी देश की नरिंदर मोदी सरकार ने पंजाब के 24 लाख किसानो के बैंक खातो मे 14 हज़ार करोड़ रुपय डाल कर करतारपुर कॉरिडर खोलने जैसे बड़े कार्य किये है।इतना ही नही पंजाब के शहरो को स्मार्ट बनाने के लिए करोड़ों रुपय केंद्र सरकार भेज रही है। जिसमे खुला भ्रष्टाचार चल रहा है। जिसके खिलाफ जनता भी सड़कों पर आना शुरू हो गयी है।इस अवसर पर भाजपा नेताओ ने कहा बोखलाहट मे सुखबीर बादल झूठ बोल जनता मे गलत प्रचार प्रसार करवा रहे है की भाजपा कार्यकर्ता अकाली दल मे शामिल हो रहे है।उन्होंने सुखबीर बादल को झूठा करार देते हुए पंजाबियों से अपील की कि वह अकाली दल व सुखबीर बादल के झांसे में ना आएं और सदैव सच का साथ देने व आम जन जैसे प्रधानमंत्री मोदी कि अगुवाई में भाजपा को समर्थन व मतदान कर बहुमत लाएं।भाजपा नेताओ ने इस झूठ के चलते अगर उन्हें अकाली दल पर कानूनी कार्यवाही करनी पड़ी तो वह उससे भी गुरेज नहीं करेंगे। इसलिए अकाली दल भाजपा नेताओ की चिंता करने की बजाए अपने अकाली दल के नेताओ को दूसरी पार्टियों मे जाने से बचाए।भाजपा नेताओ ने दावा किया की उनकी पार्टी के खिलाफ दूसरे राजनैतिक दलो के पास कोई मूदा नही है इसलिए सभी विपक्षी दल लोगों को भाजपा के खिलाफ भ्रमित करना चाहते है। इसीलिए बेवजह लोगों मे गलत प्रचार कर झूठे वादे कर रहे है। इस मौके पर विजय भटनागर,राहुल कौशल आदि मौजूद थे।










