

ब्यूरो : पंजाब पुलिस भर्ती घोटाले को लेकर आरोप लगाने वाले छात्रों पर आज पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। छात्र पिछले कई दिनों से पीएपी और बीएसएफ चौक के पास धऱना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज ये सभी छात्र पीएपी के गेट पर नारेबाजी कर रहे थे, जिससे ट्रैफिक समस्या खड़ी हो गई है। तभी पुलिस ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।घायल छात्रों को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। इसमें कई लड़कियां भी शामिल हैं।









