Home Punjab पंजाब : झटका अकाली दल को, DSGPC प्रधान मनजिंदर सिरसा करने जा...

पंजाब : झटका अकाली दल को, DSGPC प्रधान मनजिंदर सिरसा करने जा रहे BJP जॉइन

बयूरो : पंजाब से संबंधित देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि वरिष्ठ अकाली दल के नेता व पूर्व विधायक तथा मौजूदा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा अकाली दल को छोड़कर भाजपा का कमल थामने जा रहे हैं। नाम ना छापने की शर्त पर सिरसा समर्थकों ने बताया कि पंजाब के विभिन्न कोणों से सैकड़ों की संख्या में अकाली वर्कर दिल्ली पहुंचे हुए हैं और सिरसा के साथ भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं।

सिरसा के भाजपा में जाने से अकाली दल को गहरा घाव लगेगा जिसकी शायद भरपाई करना नामुमकिन होगा क्योंकि विधानसभा व लोकसभा चुनावों में सिरसा दिल्ली से पंजाब में खासी भूमिका अदा करते हैं। जानकारी अनुसार भाजपा ज्वाइन करने से पहले मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद से भी इस्तीफा दे दिया है।