Home Education डिप्स कॉलेज की छात्राओं ने विद्यार्थियों को एड्स के प्रति किया जागरूक

डिप्स कॉलेज की छात्राओं ने विद्यार्थियों को एड्स के प्रति किया जागरूक

ब्यूरो : विद्यार्थियों को एड्स के बारे में जागरूक करने के लिए डिप्स कॉलेज रड़ा – मोड़ टांडा की छात्राओं द्वारा विश्व एड्स दिवस पर विभिन्न स्कूलों में जागरूकता सेमिनार लगाया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर, स्पीच, नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को एड्स के प्रति जागरूक किया और दूसरों को भी इसके बारे में जागरुक करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों और स्टाफ के सदस्यों ने रेड रिबन लगा कर कार्यक्रम में भाग लिया। मीनू व मनदीप ने अन्य छात्राओं के साथ मिलकर स्कूल के विद्यार्थियों को बताया कि यह बीमारी मच्छरों के काटने, गले मिलने और एक – दूसरे के साथ खाना खाने से नहीं फैलती है। एचआईवी वायरस शरीर में दाखिल हो कर मनुष्य के शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता को कम कर देता है जो आगे चल कर एड्स का कारण बनता है। इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका जागरूकता है। प्रिंसिपल ज्योति गुप्ता ने विद्यार्थियों को बताया कि लोगों को एड्स के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल एक दिसंबर को एड्स दिवस मनाया जाता है ताकि इसके प्रति लोगों को जागरूक करके इसकी रोकथाम की जा सके।