Home Punjab वाटर सप्लाई व सैनीटेशन के सुपरिंटैंडैंट जगनंदन कुमार को सेवामुक्त होने पर...

वाटर सप्लाई व सैनीटेशन के सुपरिंटैंडैंट जगनंदन कुमार को सेवामुक्त होने पर दी भावभीनी विदाई

– सुपरिंटैंडिंग इंजीनियर नरिंदर पाल सिंह ने किया जगनंदन कुमार को सम्मानित

बयूरो : वाटर सप्लाई व सैनीटेशन विभाग जालंधर मंडल-3 के सुपरिंटैंडैंट ग्रेड-2 जगनंदन कुमार मंगलवार को विभाग से सेवामुक्त हुए। उनको विभाग की तरफ से सेवामुक्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। विभाग के सर्किल दफ्तर में आयोजित समारोह की अगवाई सुपरिंटैंडिंग इंजीनियर नरिंदर पाल सिंह कर रहे थे। एसई नरिंदर पाल सिंह ने जगनंदन कुमार को उनकी 58 साल की आयु पूरी कर सेवामुक्त होने पर बधाई दी। कहा कि उन्होंने अपनी सर्विस के दौरान विभाग को आगे बढ़ाने में हमेशा योगदान दिया। वह मेहनती और अनुभवी होने के साथ-साथ नेक इंसान भी हैं।

इस मौके पर कार्यकारी इंजीनियर सुखपिंदर सिंह, एसडीई खुशमनप्रीत सिंह, जेई दविंदर कुमार, गुरमुख सिंह व कुलवंत सिंह, अरविंद कुमार काजल, दीपक राय के अलावा सर्किल व डिवीजन नंबर के समूह स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। इन सभी ने मिलकर सुपरिंटैंडैंट जगनंदन कुमार को सम्मानित किया और विदाई पार्टी दी।