Home Education नोबल स्कूल में करवाई गई पोस्टर मेकिंग एक्टिविटी

नोबल स्कूल में करवाई गई पोस्टर मेकिंग एक्टिविटी

ब्यूरो : बच्चों में छिपी प्रतिभा को उभारने और उन्हें जागरूक रहने के लिए द नोबल स्कूल में एक्टिविटी करवाई गई। एक्टिविटी ग्रेड 1-5 बच्चों के लिए स्लोगन राइटिंग कंपटीशन करवाया गया। ग्रेड 1-2 के विद्यार्थियों को प्रिंटिंग पेपर दिए गए जिसमें विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर कलर किए जिसके लिए बच्चों को से नो टू प्लास्टिक इक्वलिटी गुड हैबिट्स जैसे कई विषय दिए गए। ग्रेड 6-12 तक के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग एक्टिविटी करवाई गई। विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक एक्टिविटी में भाग लिया। ग्रेड 3-5 तक को नैतिक मूल्य आदर्श जीवन अर्थ वॉटर पॉल्यूशन कोविड-19 आदि विषय दिए गए जिसमें बच्चों ने अपनी इच्छा अनुसार अपनी कल्पना शक्ति से बहुत ही सुंदर आकर्षित ड्राइंग करते हुए स्लोगन लिखे। 6-12 के विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट विषय दिए गए जैसे सेव वाटर सेव अर्थ आइडियल एनवायरमेंट विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर आकर्षित और कोई ना कोई संदेश देता हुआ पोस्टर बनाएं। यह एक्टिविटी मिस चारू और मिस रविन्द्र कौर की देखरेख में हुई। अध्यापकों ने बच्चों को एकटीविटी के लिए प्रोत्साहित किया। एक्टिविटी के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल अमिता शर्मा जी ने बच्चों के कार्य की सराहना की और कहा कि ऐसी एक्टिविटी से बच्चे अपने भीतर छिपी प्रतिभा को उभारते और अपने आसपास के वातावरण से जागरूक होते हैं।अंत में प्रत्येक कक्षा में से फर्स्ट सेकंड थर्ड विजेता घोषित किए गए। स्कूल के चेयरमैन प्रोफेसर सी एल कोछड़ ने बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और कहा कि बच्चे कल का भविष्य हैं और एक्टिविटी के माध्यम से विद्यार्थी रुचि पूर्वक कार्य करते हैं और स्वयं के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानते हैं।