Home Education सेंट सोल्जर छात्रों ने फेस पेंट और गले में एंटी एड्स का...

सेंट सोल्जर छात्रों ने फेस पेंट और गले में एंटी एड्स का चिन्ह डाल किया जागरूक

बयूरो : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मंडी रोड ब्रांच में वर्ल्ड एड्स डे के उपलक्ष में अवेयरनेस कार्यक्रम करवाया गया। छात्रों ने फेस पेंट करवा उसके ऊपर “से नो टू एड्स ” के संदेश दिए। छात्रों ने फेस पेंट करवा और अपने गले में एंटी एड्स का चिन्ह रेड रिबन पहन कर जागरूकता अभियान की शुरुआत की। छात्रों ने एड्स प्रति जागरूक करते बैनर्स, पोस्टर्स भी पकड़े हुए थे जिसमें उन्होने एड्स बीमारी के कारण ,लक्षण ,सावधानियां ,जीवन का महत्व, इलाज आदि के बारे में जानकारी दी। फेस पेंट वाले छात्रों ने एड्स के दैत्य को दर्शाया जो जीवन को नष्ट कर देता है। सेंट सोल्जर ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा के छात्रों ने अनूठे ढंग से जागरूकता फैलाने का प्रयत्न किया है जो समय की मांग है कि हम युवाओं को साथ लेकर चलें तांकि वह सोसाइटी को अवेयर कर सकें।