


बयूरो : सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में नए छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर्स का स्वागत किया गया।
कार्यकम्र की शुरुयात इंट्रोडक्शन राउंड के साथ की गई। छात्रों ने भंगड़ा, गिद्दा, लोकगीत आदि पेश किये। इसके अतिरिक्त छात्रों द्वारा मॉडलिंग भी की गई।
इस अवसर पर पियूष अवस्थी को मिस्टर फ्रेशर, प्रिया को मिस फ्रेशर चुना गया और अमित ठाकुर, साहिल कुमार को बेस्ट परफ़ॉर्मर, जसप्रीत को मिस्टर हैंडसम, प्रभजोत कौर को मिस ब्यूटीफुल चुना गया।
प्रिंसिपल संदीप लोहानी और छात्रों ने केक काटते हुए एक दूसरे का मुँह मीठा कराया और नए छात्रों का संस्था में स्वागत किया।
सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने छात्रों को सन्मानित करते हुए सभी छात्रों का स्वागत किया और उन्हें संस्था के नियम बताते हुए हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।












