


बयूरो : नकोदर हल्के में जगबीर बराड़ के अकाली दल में शामिल होने पश्चात कांग्रेस हाई कमान द्वारा थापी मिलने पर सक्रिय हुए अश्वन भल्ला ने आज कांग्रेस पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की और हल्के की गतिविधियो से अवगत करवाया। इस दौरान अश्वन ने सिद्धू को हल्के में कांग्रेस को मजबूत करने पर भी चर्चा की। इस दौरान अश्वन ने नकोदर हल्के से खुद की 2022 चुनावों को लेकर दावेदारी भी पेश की। इस मौके नवजोत सिद्धू ने अश्वन भल्ला को हल्के में पार्टी को मजबूत करते हुए पार्टी की विचारधारा को घर घर तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने अश्वन को हल्के में मजबूत होने के लिए किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर बताने को भी कहा ताकि किसी कारण भी 2022 में नकोदर सीट कांग्रेस के हाथ से निकल न सके।











