Home Education डिप्स स्कूल में करवाई गई इंटर हाउस शब्द गायन गतिविधि 

डिप्स स्कूल में करवाई गई इंटर हाउस शब्द गायन गतिविधि 

बयूरो :  डिप्स स्कूल बैगोवाल में गुरु तेग बहादूर जी के शहीदी दिवस पर स्पेशल असेम्बली का आयोजन किया गया। इसमें इंटर हाउस शब्द गायन, भाषण, लेखन गतिविधि का आयोजन किया गया। गतिविधि में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर शब्द गायन किया और गुरू के नाम का सिमरन किया। लेखन प्रतियोगिता में गुरु तेग के जीवन त्याग, समर्पण, सेवा भाव और उच्च आदर्शों पर प्रकाश डाला। प्री प्राइमरी विंग के बच्चों ने श्रद्धा के साथ गुरु जी के सामने अरदास की। विद्यार्थियों ने बताया कि गुरु जी प्रेम, त्याग और बलिदान के सच्चे प्रतीक है। उन्होंने अपने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। मानवीय मूल्यों, धर्म, आदर्शों व सिद्धांत की रक्षा में उनका अद्वितीय स्थान है। प्रिंसिपल युक्ति ने विद्यार्थियों को कहा कि हम सभी को गुरु जी के बताए हुए उच्च आदर्श और जीवन मूल्यों का जीवन में पालन करना चाहिए। इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में न केवल अच्छे गुणों का विकास होता है बल्कि व अपने धर्म और विरासत के बारे में जागरूक होते है।