Home Education सेंट सोल्जर में स्पोर्ट्स मीट, छात्रों के साथ अध्यापकों ने भी लिया...

सेंट सोल्जर में स्पोर्ट्स मीट, छात्रों के साथ अध्यापकों ने भी लिया भाग

बयूरो : सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल खाम्ब्रा ब्रांच में छात्रों के पूर्ण विकास के लिए स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। जिसमें प्री-नर्सरी से सातवीं क्लास के छात्रों के साथ साथ अध्यापकों ने भाग लिया। इस अवसर पर छात्रों के लिए रेस, हर्डल रेस, साइकिल रेस, जंपिंग रेस, पीकिंग टॉयज एंड रन, बेंगल रेस, कंगारू रेस, बुक बैलेंसिंग रेस, बैलून रेस, लेमन एंड स्पून रेस, फ्रॉग रेस, थ्री लेग रेस, लॉन्ग जम्प रेस आदि करवाई गई। रेस में महताब ने पहला, स्नेह सांपला ने दूसरा, सुरभी ने तीसरा, हर्डल रेस में रूही ने पहला, दिवांशी ने दूसरा, सुखजीत ने तीसरा, साइकिल रेस में हेमंत ने पहला, अविराज ने दूसरा, वेदांश ने तीसरा, जंपिंग रेस में समर ने पहला, बनीत ने दूसरा, मनतेज ने तीसरा, पीकिंग टॉयज एंड रन में हरलीन कौर ने पहला, गौरव ने दूसरा, राधिका ने तीसरा, बेंगल रेस में महकदीप ने पहला, परी ने दूसरा, कमलप्रीत ने तीसरा, कंगारू रेस में सहज जाखू ने पहला, जशन ने दूसरा, दक्ष ने तीसरा, बुक बैलेंसिंग रेस में शैली ने पहला, सिमरन ने दूसरा, लवप्रीत ने तीसरा, बैलून रेस में विराज ने पहला, गुरलीन ने दूसरा, तनवी ने तीसरा, लेमन एंड स्पून रेस में सेजल ने पहला, लकी ने दूसरा, हरनूर ने तीसरा, फ्रॉग रेस में संदीप ने पहला, अनुभव ने दूसरा, लक्ष्य ने तीसरा, थ्री लेग रेस में सिमरन ने पहला, नेहा ने दूसरा, मन्नत ने तीसरा, लॉन्ग जम्प में हरप्रीत ने पहला, गुरजीत ने दूसरा, सुख़नूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल रुपिंदर कौर ने विजय छात्रों को सन्मानित करते हुए छात्रों को जीवन में खेलों का महत्व बताया।