


बयूरो : विद्यार्थियों को पुरुष दिवस के इतिहास और उसके प्रति जागरूक करने के लिए डिप्स स्कूल करोल बाग में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल में पोस्टर मेकिंग और स्पीच एक्टिविटी का आयोजन किया गया। गतिविधि के दौरान भाषण और पोस्टर के माध्यम से विद्यार्थियों ने अंतर राष्ट्रीय पुरुष दिवस के इतिहास और महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य मकसद पुरुष और लड़कों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना और लैंगिक समानता को बढ़ावा को देना है। महिलाओं के मुकाबले पुरुष अधिक संख्या हृदय रोग आदि बिमारियों के शिकार होते है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि पुरुष दिवस मनाने का मुख्य कारण पुरुष विरोधी कानूनी व्यवस्था से पीड़िता पुरुषों के प्रति हो रहे दर्दनाक व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ानी है। प्रिंसिपल राजेश चौधरी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए बहुत सारे कार्यक्रम चलाए जाते हैं ताकि उन्हें पुरुषों के बराबर का दर्जा मिल सके लेकिन सच तो यह है कि महिलाओं की तरह पुरुषों की भी समस्या पर ध्यान देना जरूरी है। पुरुषों के जीवन में भी कई तरह की समस्याएं होती है जिन्हें वह खुल कर सबको बता नहीं पाते है। इसलिए हमें पुरुषों की भावनाओं का भी सम्मान करना चाहिए।











