


(पूजा मेहरा) : शिक्षा व खेल मंत्री परगट सिंह की कोठी के बाहर धरने लगने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। टीचरों, प्रोफेसरों के बाद शनिवार को विद्यार्थियों की ओर से मंत्री परगट सिह की कोठी का घेराव किया गया। इस दौरान हल्की धक्कामुक्की के बाद सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। इस दौरान मंत्री परगट सिंह तो घर नही मिले, लेकिन उनके PA से स्टूडेंट्स मिले।
इस दौरान नवदीप व दीपक ने कहा कि पंजाब सरकार दलितों के साथ लगातार धक्केशाही कर रही है। कभी दलितों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है,तो कभी उनका हक्क छीना जा रहा है। कॉलेजों मे दलित बच्चो से फीस मांगी जा रही है। जबकि स्कॉलरशिप स्कीम के चलते फीस माफ है। उन्होंने कहा कि फीस न देने पर कॉलेज वाले डिग्रियां रोक रहे है। जबकि यह सीधा अत्याचार है। उन्होंने कहा कि परगट सिंह को इस बारे मिल कर बताया जा चुका है। वही मंत्री परगट के PA मनवीर सिंह की ओर से मीटिंग करवाने का भरोसा दिया गया।
यहां यह बता दे कि स्टूडेंट 4 साल से स्कीम के रुपयों को लेकर संघर्ष कर रहे है। लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही।











