


बयूरो : द नोबेल स्कूल में गुरु नानक देव जयंती के शुभ अवसर पर गुरु पर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल में विशेष सभा आयोजित की गई। इस मौके पर पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा के छात्रों ने सामूहिक शब्द गायन और कीर्तन पेश किया। इस कार्यक्रम की शुरूआत दूसरी कक्षा की छात्रा इशरत द्वारा मूल मंत्र बोलकर और गतका खेल कर की गई। इस मौके पर चौथी कक्षा की सिमरन ने शब्द प्रस्तुत किया।
स्कूल के अध्यापकगणों अश्मीत,अमनदीप और गगनदीप द्वारा भी शब्द गायन किया गया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन सर प्रो. सी. एल कोछड, स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार शिव कोछड जी और स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती अमिता शर्मा जी भी उपस्थित थेे। स्कूल के चेयरमैन सर ने सभी छात्रों को कहा कि गुरुओं के सिद्धांतों पर चलने से ही जीवन धन्य होता है और साथ ही साथ में गुरु नानक देव जी द्वारा दी गई शिक्षा किरत करो, नाम जपो और बाँट के खाओ के मार्ग पर चलने को प्रोत्साहित किया।
स्कूल के प्रिंसिपल जी ने भी सभी छात्रों को भाईचारे, एकता और समानता में रहने की शिक्षा दी। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल की अध्यापिका अमनदीप कौर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की अरदास की और सभी को कड़ाह प्रसाद भी बाँटा गया।











