Home Education श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवा सेंट सोल्जर ने मनाया प्रकाशपर्व

श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवा सेंट सोल्जर ने मनाया प्रकाशपर्व

“नाम जपो”, “किरत करो”, “वंड के छको” में है जीवन का सार

बयूरो : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व के शुभ अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स की विभिन्न ब्रांचों में श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया जिसमें स्टाफ मेंबर्स, छात्रों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर पाठ का उच्चारण किया और गुरु ज़ी द्वारा दी गई शिक्षा के बारे में जाना। पाठ के उपरांत छात्रों गुरु का गुणगान करते हुए शब्द कीर्तन किया। छात्रों ने “बोले सौ नेहाल, सतश्री अकाल” के जैकारों के साथ श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व की सभी को बधाई दी। अंत में संस्था की उन्नति और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अरदास की गई। इसके अतिरिक्त गुरु का लंगर तैयार कर सभी को खिलाया गया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को प्रकाशपर्व की बधाई देते हुए उनके द्वारा दी गई तीन शिक्षाओं “नाम जपो”, “किरत करो”, “वंड के छको” को अपने जीवन में अपनाने को कहा जिसमें पुरे जीवन का सार छुपा हुआ है।