Home Punjab भाजपा देहाती अध्य्क्ष अमरी के नेतृत्व में 450 लोगो ने प्रधानमंत्री आवास...

भाजपा देहाती अध्य्क्ष अमरी के नेतृत्व में 450 लोगो ने प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म किए दाखिल

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर घर पहुंचा ही मुख्य लक्ष्य:अमरजीत सिंह अमरी

बयूरो : भाजपा देहाती के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह की अमरी के नेतृत्व में जालंधर जिला में पड़ते कई गांवों के व्यक्तियों ने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।उन्होंने कहा कि लोगों ने बताया कि गांव में सरपंच एवं उच्च अधिकारी अपने चहेते को ही हर योजनाओं का लाभ दे रहे है।उन्होंने कहा केंद्र सरकार द्वारा रोजाना कई नई योजनाओं का एलान करती है।परन्तु पंजाब सरकार आम जनता तक इसे पहुचने नही देती।लोगो का कहना है कि वह बीडीओ एवं जिला के आला अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अब तक महज आश्वासन ही मिला है.अमरी ने बताया कि उनके पास लगभग 450 परिवार अपनी गोहार लेकर आए थे उनके प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन जमा कराए जिनमे गाँव रूरका कलां के 63, जंडियाला के 43, गांव भारद्वाज जियाँ 37, बीड़ बंसिया 15, गांव तगड़ा 10, गहोर 10, मियांवाल 16, तालवन 17, सगोवल 15, राजोवल 6, सदम मुस्तगी 22, मुफ़्राखुर्द 41, चक साबू 9, खेरा 7, बिजुआ खुर्द 32, गांव गिल 30, अली चक 42 ,लिद्दर 5, नुसी 4, गांव हिलरा4, सभी आवेदन bdpo सरदार इकबाल जीत सिंह सहोता को दिए।उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता धर्मपाल भाजपा के सीनियर आगू एवम डॉ विनीत शर्मा भाजपा जालंधर शहरी के मंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार की बेरुखी के कारण और कोरे दावो के कारण ग्रामीण लोग इन योजनाओं को लेकर दर दर भटक रहे है।मगर भाजपा सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर धर्मपाल जी ने उनके फार्म भर कर बीडीओ को दिए है।उन्होंने कहा जल्द ही सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल जाएगा।ब सभी केन्द्र सरकार की योजनाएं भी आम जनता तक पहुचेगी।