

(ब्यूरो) : जिला बार एसोसिएशन की ओर से आज प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे वकीलों का कहना है कि उनकी एक सहकर्मी के ससुरालियों ने दुर्व्यवहार किया है जिस की शिकायत उन्होंने प्रशासन को दी थी पर आज 4 दिन बीतने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। सहकर्मी वकील अमनदीप कौर को उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल कर ताला लगा कर खुद कहीं चले गए जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई उन्होंने कहा कि जिस के संबंध में वह कल को भी उच्च अधिकारियों से मिले थे पर फिर भी कोई कार्रवाई ना होने पर उन्होंने आज काम छोड़कर अपने साथी वकील के हक में रोष प्रदर्शन किया एवं प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की अन्यथा वह अपना संघर्ष और तेज करेंगे












