Home Education डिप्स आईएमटी में पैनइंडिया अवेयरनेस कैंप विषय पर करवाया गया वेबीनार

डिप्स आईएमटी में पैनइंडिया अवेयरनेस कैंप विषय पर करवाया गया वेबीनार

ब्यूरो : डिप्स आईएमटी में विद्यार्थियों को सामाजिक विषय से जुड़े कानूनी कार्रवाई के बारे में अवगत करवाने के लिए पैन इंडिया अवेयरनेस कैंप विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर सिविल जज डिस्ट्रिक्ट कोर्ट जालंधर रविंदर सिंह राणा शामिल हुए उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न मुद्दों झगड़ों, तलाक जैसे सामाजिक मुद्दों की विभिन्न परिस्थितियों में होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस जानकारी के माध्यम से दूसरे लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। वेबीनार के दौरान उन्होंने आज के युवाओं को अपने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान डिप्स कॉलेज के डायरेक्टर डॉ केके हांडू ने विद्यार्थियों को समझाते हुए कहा कि मौलिक अधिकारों के साथ युवाओं का आपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना भी उतना ही जरूरी है।