
बयूरो : इनोसैंट हार्ट्स के पांचों स्कूलों (जी.एम.टी., लोहारां, सी.जे. आर., के. पी.टी.) में वर्चुअली व ऑफलाइन चाचा नेहरू का जन्मदिन बालदिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जिसमें इनोकिड्स के प्री प्राइमरी विंग में प्री नर्सरी, नर्सरी, के. जी. 1, के. जी. 2 के नन्हे – मुन्ने बच्चों ने चाचा नेहरू बन उनके प्रति अथाह प्रेम अभिव्यक्त किया। चाचा नेहरू जैसे परिधान धारण किए बच्चे बड़े मोहक लग रहे थे। बच्चों ने देशभर्पित की कविताएं, गायन गतिविधियों में बड़े उत्साह से भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। वर्चुअल व ऑफलाइन कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था, जिसके कारण आज भी उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते हैं। मैडम अलका अरोड़ा (डायरैस्टर इनोकिड्स) ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा चाचा नेहरू के बच्चों से प्यार व देश के लिए दिए गए योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को चाचा नेहरू के आदर्शों को अपनाते हुए उन्हीं की तरह संयमी, साहसी तथा व्यवहार कुशल बनने की प्रेरणा दी।












