Home Education सेंट सोल्जर में करवाया गया रिधम 2021, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

सेंट सोल्जर में करवाया गया रिधम 2021, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

बयूरो : सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा कल्चरल प्रोग्राम “रिधम 2021” का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने सोलो डांस, सिंगिंग, पोएट्री, ग्रुप डांस, माइम, स्किट, मॉडलिंग आदि प्रोफॉर्म कर अपनी प्रतिभा दिखाई। सोलो डांस में अभिजीत सिंह ने पहला, मेघा ने दूसरा, मानसी और ज्योति ने तीसरा, सिंगिंग में परमजीत सिंह ने पहला, हरीश ने दूसरा, अंकिता और राबिया ने तीसरा, पोएट्री में परमवीर सिंह ने पहला, दामिनी ने दूसरा, आदित्या ने तीसरा, ग्रुप डांस में लड़कियों के भंगड़ा ने पहला, कश्मीरी डांस ने दूसरा और लड़कों के भंगड़े ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मॉडलिंग में मानव को मिस्टर चार्मिंग, चाहत को मिस चार्मिंग चुना गया। एम.डी प्रो.मनहर अरोड़ा, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.गुरप्रीत सिंह सैनी, पॉलिटेक्निक कॉलेज के डायरेक्टर डॉ.किरपाल सिंह भुल्लर ने छात्रों को सन्मानित किया और संस्था की प्राप्तियों के बारे में जानकारी दी। सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन  संगीता चोपड़ा ने छात्रों को शुभ कामनाऐं दीं।