Home Education सेंट सोल्जर छात्रों में वॉलीबाल टूर्नामेंट, रणजीत सिंह हाउस रहा विजय

सेंट सोल्जर छात्रों में वॉलीबाल टूर्नामेंट, रणजीत सिंह हाउस रहा विजय

बयूरो : सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मान नगर द्वारा एक दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें हॉकी ओल्य्म्पियन, अर्जुन अवार्डी, पूर्व आईजी और पूर्व कप्तान इंडियन हॉकी टीम सुरिंदर सिंह सोढ़ी, वूमेन सेल पंजाब की प्रेजिडेंट राजविंदर कौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल अम्बिका शर्मा और स्टाफ मेंबर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल के चारो हाउस की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर रणजीत हाउस और प्रताप हाउस में फाइनल मैच हुआ। जिसमें रणजीत हाउस विजय रहा, प्रताप हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, इस टूर्नामेंट में प्रिंस टंडन ने बेस्ट स्मैश, करन कॉल को बेस्ट सर्विस, देव सिंह को बेस्ट डिफेंसर चुना गया। हॉकी ओल्य्म्पियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी और राजविंदर कौर ने विजय रहे खिलाडियों को सन्मानित किया और सभी टीमों के खेल की सराहना करते हुए सभी को शुभ कामनाऐं दी और शिक्षा, कामकाज और खेलों का जीवन में एहम रोल बताया।