

बयूरो : गत दिनों राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोआबा क्षेत्र में पहुंचे थे। इस दौरान जहां CM ने कांग्रेसी नेताओं से उनकी समस्याएं सुनी वहीं विशेष तौर पर चन्नी ने नकोदर हल्के में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में प्रयासरत सम्भावित उम्मीदवार अश्वन भल्ला से भी मुलाकात कर नकोदर हल्के की समस्याएं सुनी और उन्हें जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अश्वन ने नकोदर हल्के के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य समस्यायों को CM समक्ष बखूबी पेश किया जिन्हें सीएम ने ध्यान से सुना और अश्वन को आश्वस्त किया कि जल्द सभी समस्याएं हल कर दी जाएंगी।



















