Home Punjab जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव ने किया रुड़का कलां सीएससी का...

जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव ने किया रुड़का कलां सीएससी का दौरा

– रुड़का कलां सांझा पखानों से मिलेगी 21 बंजारा परिवारों समेत अन्य लोगों को मिली बड़ी राहत : अरुण बरोका

– सीएससी की देखरेख करने वाली यूथ फुटबाल क्लब (वाईएफसी) ने किया अधिकारियों को सम्मानित

बयूरो : जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव आईएएस अरुण बरोका ने शुक्रवार को जालंधर के रुड़का कलां बलॉक के गांव रुड़का कलां में बनाए गए कम्यूनिटी सैनेटरी कांप्लैक्स (सीएससी) का दौरा किया। पंजाब वाटर सप्लाई व सैनीटेशन विभाग की तरफ से तैयार करवाए गए इस सांझा पखाने को अरुण बरोका ने पंजाब का बेहतरीन प्रोजैक्ट बताया। इस मौके पर पंजाब वाटर सप्लाई व सैनीटेशन विभाग के चीफ इंजीनियर (नॉर्थ जोन) कुलदीप सिंह सैनी समेत अन्य उच्चधिकारी भी मौजूद रहे। रुड़का कलां यूथ फुटबाल क्लब (वाईएफसी) के संस्थापक गुरमंगल दास व उनके साथियों ने अरुण बरोका को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वाटर सप्लाई व सैनीटेशन विभाग के अन्य अफसरों को भी सम्मानित किया गया।

जल शक्ति मंत्रलय के अतिरिक्त सचिव अरुण बरोका ने बताया कि रुड़का कलां में बंजारा कम्युनिटी के करीब 21 परिवार पिछले 25-30 साल से गांव में रह रहे हैं। हर किसी को सैनीटेशन की जरूरत होती है, उनको भी थी। इसलिए उनको वाटर सप्लाई व सैनीटेशन विभाग की तरफ से सांङो पखाने बनाकर दिए गए हैं। ताकि उनको खुले में शौच न जाना पड़े। यह सांझा पखाने बहुत ही साफ सुथरे हैं। इसकी साफ-सफाई का जिम्मा भी बंजारा कम्युनिटी के लोगों ने लिया है और इसकी निगरानी वाईएफसी की तरफ से की जा रही है। उन्होंने वाईएफसी की तरफ से किए जा रहे कामों को भी सराहा।

चीफ इंजीनियर नॉर्थ जोन कुलदीप सिंह सैनी ने भी इस प्रोजैक्ट की जमकर तारीफ की। कहा कि यह सांझा पखाने पंचायत और वाईएफसी के सहयोग से बहेतरीन बन पाए हैं और उनको उम्मीद है कि इसका लोगों का बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा। इससे पहले अरुण बरोका ने सुल्तानपुर लोधी में संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रोजैक्ट मॉडल का दौरा किया। सुल्तानपुर लोधी के श्री गुरुद्वारा बेर साहिब में भी माथा टेका।

इस मौके पर जालंधर सर्कल के सुपरिंटैंडिंग इंजीनियर नरिंदर पाल सिंह, जालंधर डिवीजन नंबर-1 के एक्सीयन हरिंदर सिंह, डिवीजन नंबर-3 के एक्सीयन सुखपिंदर सिंह, चंडीगढ़ से सीडीएस सेविया शर्मा और सरबजीत सिंहके अलावा एसडीओ गगनदीप सिंह वालिया, आईईसी रोहित सिद्धू, जेई मुकेश कुमार, बीआरसी बलवीर कौर, रुकड़ा कलां से ब्लॉक समिति मैंबर दलजीत कुमार, पंच हरभजन लाल और लुबिंदर कुमार भी मौजूद थे।