Home Education सेंट सोल्जर ने पूजा कर मनाई एको-फ्रेंडली दिवाली

सेंट सोल्जर ने पूजा कर मनाई एको-फ्रेंडली दिवाली

ब्यूरो : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के 33 स्कूलों और 22 कॉलेज द्वारा उत्शाह के साथ “एको फ्रेंडली दिवाली” मनाई गई। इस अवसर पर सभी स्कूलों और कॉलेज में पूजा कर सभी को ग्रीन दिवाली मानाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों द्वारा रंगोली, दीया मेकिंग, कैंडल मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गई। छात्रों द्वारा क्लासरूम और स्कूल की डेकोरेशन खास रूप से की गयी। इसके अतिरिक्तअध्यापकों द्वारा सभी को दीपावली का महत्त्व और इतिहास बताया गया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी स्टाफ मेंबर्स, छात्रों और अभिभावकों को दीपावली की बधाई देते हुए बिना किसी भेद भाव से इस खुशियों के पर्व को मानाने और बच्चों को सुरक्षित ढंग से दीपावली मानाने का सन्देश दिया।