



ब्यूरो : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा रौशनी का त्योहार दीपावली पिंगलाघर के बच्चों के साथ “जिंदगी कुछ यूं भी जीकर देखिए बुझते दिए में रोशनी कर देखिए है,
समंदर बनने की है ख्वाहिश अगर पहले खुद को तो नदी कर देखिए ” के सन्देश से मनाया गया। वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह, छात्रों इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित हुए।
पिंगला घर में रह रहे बच्चों की जिंदगी में उजाला, खुशी, रोशनी की कामना करते हुए चोपड़ा ने वहां के बच्चों को गिफ्ट भी दिए।
सभी की जिंदगी में रोशनी हो, हर तरफ उजाला रहे, इसी उम्मीद के साथ उनके नाम का एक-एक दीपावली का दिया उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर जलाया। दीपावली के उपलक्ष में इन बच्चों को कंबल, मिठाईयां, फ्रूट्स आदि बांटे गए।
चोपड़ा ने इन बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि जैसे एक दीए की रोशनी चारों तरफ उजाला करती है उसी तरह हमारे प्रेम और स्नेह की जो रोशनी है नन्हे बच्चों की जिंदगी में उजाला करती है
इसलिए इनको अपनेपन का एहसास देते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा हर वर्ष दीपावली का यह मंगलमय और रोशनियों का त्योहार इन बच्चों के संग मनाया जाता है।












