छात्रों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर वाह-वाह लूटी
ब्यूरो : बदलते मौसम एवं कोरोना के इस समय में सेहत का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है ओर स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी है खानपान। इसी को ध्यान में रखते हुए सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल द्वारा वर्ल्ड शेफ डे को समर्पित हेल्दी ईटिंग विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यापिका नीलम ओर प्रदीप कौर के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लेते हुए छात्र जसकरन सिंह, गुरलीन कौर, चीयरप्रीत कौर, दीया कुमारी, परमीत कौर, मन्नत प्रीत कौर, इश्मीत कौर ओर गुंजन इत्यादि ने मिक्स वेज सलाद, वाइट सॉस ब्रैड, फ्रेंच टोस्ट, मिक्स ब्रैड फिलिंग टोस्ट, क्रीमी टोस्ट, मिक्स फ्रूट जैम टोस्ट, ब्लैकबेरी जैम टोस्ट, क्रीम एंड टोमेटो कुकुम्बर फिलिंग टोस्ट इत्यादि तैयार कर वाह-वाह लूटी। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर ने शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सम्मानित करते हुए बताया कि सभी संतुलित भोजन लेकर स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। उन्होंने शाकाहारी भोजन के लाभ एवं बदलती खानपान की आदतों के बारे में भी जानकारी दी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में समूह स्कूल स्टाफ ने सहयोग दिया।








