ब्यूरो : एस.सी छात्रों की पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप मुद्दा पर कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ कॉलेजिस एंड स्कूल्ज ऑफ़ पंजाब और जैक के प्रतिनिधियों ने पंजाब के चीफ मिनिस्टर स.चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की। कॉन्फ़ेडरेशन के चेयरमैन अश्वनी सेखड़ी, अध्यक्ष अनिल चोपड़ा, जैक के अध्यक्ष जगजीत सिंह धुरी और अन्य मेंबर्स ने सीएम चन्नी को मांगपत्र देते हुए पंजाब उनएडिड कॉलेजों की समस्याओं के बारे में बात करते हुए बताया कि पिछले तीन अकादमिक वर्षों से पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप की राशि ना आने के कारण कॉलेजों की वित्ति हालात बहुत ख़राब हो चुके हैं जिसकी वजह से बहुत कॉलेज बंद और बहुत से कॉलेजों बैंकों के पास एनपीऐ हो चुके हैं।
जैक से सतनाम सिंह संधू, अशोक मित्तल, मंजीत सिंह, पॉलिटेक्निक कॉलेजों के अध्यक्ष विपिन शर्मा, नर्सिंग कॉलेजों के अध्यक्ष संजीव चोपड़ा, कहा कि जिस प्रकार पंजाब सरकार ने स्कालरशिप की बकाया राशि का केवल 40 प्रतिशित हिस्सा देने का फैसला किया उसे किसी प्रकार कॉलेजों ने मान लिया लेकिन उसके बाद कॉलेजों को वह 40 प्रतिशित को 7 किश्तों में देने की बात कही गई है। मेंबर्स ने कहा कि कॉलेजों को स्कालरशिप की बकाया राशि ना आने और कोविड-19 से भारी मार पड़ी है और यह 40 प्रतिशित उनके लिए एक आशा की किरण बनकर आई थी लेकिन किश्तों में पैसे आगे तो कॉलेजों के लिए बचे रहना मुश्किल हो जायेगा। सभी मेंबर्स ने सीएम को 40 प्रतिशित को 1 ही बार में भुगतान करने की अपील की।
इस अवसर पर जैक से डॉ.आशु कटरिया, जगजीत सिंह फीस कैपिंग, छात्रों के रोजगार आदि के बारे में चर्चा की। सभी मेंबर्स ने कहा कि वह इससे पहले पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और अन्य बहुत से माननीय मंत्रीगणों से मुलाकात कर चुके हैं लेकिन अभी तक इस मसले को सुलझाया नहीं गया जिससे पंजाब के कॉलेजों और एससी छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कॉलेजों को परेशानियों और समस्यायों को समझते हुए उन्हें जल्द हल करने का आश्वासन दिया।















