Home Education KMV की पूजा रानी ने किया गोलमाल न्यूज़ का नाम रौशन, हासिल...

KMV की पूजा रानी ने किया गोलमाल न्यूज़ का नाम रौशन, हासिल किया तीसरा स्थान

ब्यूरो : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय जालंधर के पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की एम.ए.जे.एम.सी. सेमेस्टर चौथा की छात्राओं ने शानदार परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय को प्राप्त ऑटोनॉमस दर्जे के अंतर्गत आयोजित हुई इन परीक्षाओं में जया मिश्रा ने 1201/1600 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। मानसी 1109/1600 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि पूजा रानी ने 1010/1600 अंकों के साथ तीसरा स्थान अपने नाम करवायाा। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने शानदार परीक्षा परिणाम पर मेधावी छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही समूह पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की।