Home Education सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में कुछ ही सीटें बाकी

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में कुछ ही सीटें बाकी

लॉ में अपना कैरियर बनाने के चाहवान जल्द करें अप्लाई : चोपड़ा

ब्यूरो : 5 वर्षीय लॉ कोर्स के लिए राज्य स्तरीय ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया समाप्त होने वाली है और सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में सीमित मैनेजमेंट सीटों के लिए छात्रों में भारी उत्शाह है। खास बात यह है कि कॉलेज मैनेजमेंट सीट के लिए कोई भी एक्स्ट्रा पैसे या फीस नहीं ले रहे और छात्रों की सुवधा और पैसे की बचत के लिए फ्री बस सर्विस भी दी जा रही है। जानकारी देते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने बताया कि लॉ कॉलेज के छात्रों ने पीसीएस (न्यायिक) के लिए विशेष मुफ्त कोचिंग, सिविल सेवा और कॉर्पोरेट वकालत, यूनिवर्सिटी में टॉप पोज़िशन्स, एनसीसी, प्रतियोगिताओं और खेलों में शानदार उपलब्धियों आदि से सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है। सबसे बड़ी बात, यह एकमात्र लॉ कॉलेज है जिसमें बी.बी.ए. एलएलबी, (5 वर्ष) है और सबसे पहले बी.कॉम एलएलबी शुरू करने वाला जीएनडीयू अंडर पहला कॉलेज था, इसके इलावा कॉलेज में बीए एलएलबी (5 वर्ष), एलएलबी भी उपलब्ध है। जिन्हें योग्य और वरिष्ठ फैकल्टी द्वारा पढ़ाया जाता है। कॉलेज डायरेक्टर डॉ.एस.सी शर्मा ने छात्रों को जल्द से जल्द इस अवसर का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।