Home Punjab जालंधर : “यदा यदा हि धर्मस्य” नामक कविता-गीत-ग़ज़ल संग्रह का होटल सुखमहल...

जालंधर : “यदा यदा हि धर्मस्य” नामक कविता-गीत-ग़ज़ल संग्रह का होटल सुखमहल में हुआ विमोचन, पढें व देखें 

(पूजा मेहरा) : पंजाब लेखक संघ द्वारा डॉ राजकुमार महाजन ‘दानिश’ की “यदा-यदा हि धर्मस्य” नामक कविता-गीत-ग़ज़ल संग्रह का होटल सुखमहल में विमोचन समारोह का बुधवार को आयोजन किया गया। समारोह दौरान सुखदेव सागर ने महफ़िल- ए-गज़ल का गायन किया।

संग्रह में कविताएं, ग़ज़ल-गीत, पंजाबी गीत, भजन का मिश्रण पाठकों को पढ़ने को मिलेगा। पुस्तक संग्रह के आरंभिक पन्ने पर भजन के सुनहरे दोहे पर प्रभु वंदना लिखी गई है।

इस मौके पर विक्रांत शर्मा, हरबंस सिंह, अश्वनी रणदेव, राज कुमार महाजन, मोहन सपरा, सतनाम मानक, सिमर सिदोष, दीपक बाली, मैडम परवीन आदि मौजूद रहे।