Home Education नोबेल स्कूल में कराई गई गतिविधि

नोबेल स्कूल में कराई गई गतिविधि

“जज्बा कुछ कर दिखाने का, जज्बा दुनिया पे छाने का”

बयूरो : बच्चों के इसी जज्बे को सलाम करते हुए नोबल स्कूल में हर बार नई-नई गतिविधि कराई जाती है। इस समय जब पूरी दुनिया कोविड-19 से लड़ रही है। वही हमारे स्कूल के नन्हे मुन्ने फूल ना सिर्फ शिक्षा की तरफ ध्यान दे रहे बल्कि शारीरिक और मानसिक गतिविधियों में हिस्सा ले रहे है। इस बार नोबेल के बच्चों ने कुछ नया सीखने की चाह से घर बैठे बेकार चीज़ो से पेंसिल स्टैंड ओर “फ्लावर पोट” (गुलदस्ते) बनाये ओर उन्हें अपने हाथों से सजाया। स्कूल के चेयरमैन प्रो. सीएल कोछड़ ने कहा कि उनकी यह गतिविधि ना सिर्फ काबिले तारीफ थी बल्कि उन्हे अपनी प्रकृति से भी जोडती है। मिस चारु ,मिस स्वीटी, मिस सुमन इस मौके पर बच्चों का उत्साह बढाया ओर उन्हे आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया ओर अपनी प्रकृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।