
राजस्व अधिकारी हड़ताल पर, खबर में पढ़ें पूरी जानकारी
(पूजा मेहरा, हार्दिक) : डीसी कंपलेक्स 4 मंजिला में स्थित है जहां पर आला अधिकारियों के दफ्तर बने हुए हैं। दूर-दराज से लोग डीसी दफ्तर में अपना काम करवाने के लिए आते हैं। सोमवार से रजिस्ट्रीयों का काम भी बंद हो जाएगा। इससे आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
3 तारीख से 8 तारीख तक काम ठप्प रहेगा
बताते चलें कि अधिकारी अपनी मांगों को लेकर काफी समय से सरकार से नाखुश हैं। जिसके चलते अब अधिकारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिसमें राजस्व से संबंधित सारे काम बंद कर दिए गए हैं 3 तारीख से 8 तारीख तक तहसीलदार, नायब-तहसीलदार, सब रजिस्ट्रार मांगों को लेकर हड़ताल पर चलेंगे।
रेवेन्यू नुकसान के साथ नागरिक सेवाएं भी रहेंगी बंद
अधिकारियों के हड़ताल पर जाने के कारण सरकार के रेवेन्यू को नुकसान तो होगा ही दूसरी तरफ आम जनता को भी परेशानियां झेलनी पड़ेगी। जैसे प्रमाण पत्र, जाति व मैरिज सर्टिफिकेट, रजिस्ट्री, फर्द सबंधी सभी काम बंद रहेंगे।
जिन लोगों ने पहले से ही अपॉइंटमेंट ले रखी है उन लोगों का क्या होगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
इस सबंधी जैसे ही और जानकारी मिलेगी वैसे ही पाठकों तक पहुंचाई जाएगी।
इस संबंधी जब सब- रजिस्ट्रार 1 मनविंदर सिंह सिद्धू से बात की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया जैसे ही उनका पक्ष प्राप्त होगा उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।







