Home Punjab जालंधर : स्व. पुष्कर संदल की बेटी गुन सन्दल ने हासिल किया...

जालंधर : स्व. पुष्कर संदल की बेटी गुन सन्दल ने हासिल किया द्वितीय स्थान, जानें कहां किया परिवार का नाम रौशन

बयूरो : पंजाब पुलिस के काबिल अधिकारी रहे स्व. पुष्कर संदल व मौजूदा फैशन के दौर में ‘भावना संदल’ बुटीक से शहर में अलग पहचान बनाने वाली भावना संदल की बेटी गुन संदल जोकि ला ब्लॉसम स्कूल की छात्रा है, ने सहोदया अन्तर स्कूल RAP प्रतियोगता में द्वितीय स्थान हासिल कर मां-बाप सहित स्कूल व शहर का नाम रौशन किया है। इस बारे गुन ने कहा कि वह इस उओलब्धि पर खासी खुश है। और भविष्य में ऐसे ही परिवार का नाम रौशन करती रहेंगी। इस मौके मां भावना संदल ने कहा कि वह बेटी की इस उपलब्धि पर बहुत खुश है और सदैव उसकी प्रत्येक गतिविधि में उसका साथ देंगी ताकि वह दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करें।