


ब्यूरो : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स की ओर वर्ल्ड लेबर डे मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने अपने घरों में श्रम दिवस के संबंध में पेंटिंगज़ बनाकर कर सभी को इस दिवस की बधाई दी। इसके इलावा छात्रों ने अपने घरेलू बगीचे में पौधों को पानी देकर तथा अपने घर में झाड़ू लगाकर श्रमिकों के काम के साथ-साथ श्रमिकों का सम्मान करने का संदेश दिया। इस मौके पर वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को लेबर डे के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मई दिवस पूरे विश्व में श्रमिकों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने ने कहा हम सभी अपने-अपने क्षेत्र में श्रमिक हैं। हम श्रम, प्रयास, ऊर्जा तथा दृढ़ साहस से ही आगे बढ़ सकते हैं ओर अच्छे नतीजे प्राप्त कर सकते है। उन्होंने स्कूल ड्राइवरज़, सफाई कर्मचारियों, हैल्पज़, दर्जा चार कर्मचारियों और सभी को दिवस की बधाई दी।







