Home National जालंधर : अपने घर क्या पूरे जग में, हम करते सेवा सत्कार...

जालंधर : अपने घर क्या पूरे जग में, हम करते सेवा सत्कार : ABVP

ब्यूरो : राष्ट्रीय कार्य और विद्यार्थी कार्य में सदैव तत्पर रहने वाले राष्ट्रवादी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा इस कठिन कोरोना काल जैसी परिस्थिति में पूरे देश भर में मास्क वितरण, सैनीटाइजेशन, अवेयरनेस कार्यक्रम, वैक्सीनेशन कराने को लेकर अवेयरनेस, कोविड से ग्रसित परिवार व मरीज़ों की हर संभव मदद जैसे सेना कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एबीवीपी पंजाब की जालंधर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा आज शहीद-ऐ-आज़म भगत सिंह अंतर्राज्यीय बस अड्डा, जालंधर पहुँचकर वहाँ बसो, दुकानों, कुर्सियों, टिकिट काउंटर और दफ्तर को सैनीटाइज किया गया। जालंधर इकाई के महानगर मंत्री मनमीत सोहल ने बताया कि जालंधर इकाई द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से हममें जालंधर के हेल्पलाइन नम्बर जारी किए थे जिससे कि हमें हर दिन फ़ोन और सेशन मीडिया के माध्यम से जो भी मदद हेतू आते हैं हमारी इकाई द्वारा हरसंभव मदद की जा रही हैं। इसी क्रम को जारी रखते हुए हम सभी कार्यकर्ता अगले दिन जालंधर कचहरी और रेल्वे स्टेशन को सैनीटाइज करेगे।