




बयुरो : कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे को रोकने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में मंत्रियों ने अपने आदेश जारी करते हुए संडे लॉकडाउन की घोषणा की थी।
ऐसे ही जालंधर शहर में भी सभी शॉपिंग मॉल बंद हैं। मॉडल टाउन, रैणक बाजार समेत प्रमुख मार्केट की दुकानें बंद हैं। संडे लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात की गई थी।

इसके अलावा संडे लॉकडाउन के दौरान लोगों को दवाओं से जुड़ी कोई परेशानी ना हो, इसके लिए शहर में तमाम मेडिकल स्टोर खुले हुए हैं। वहीं, एमरजेंसी सेवाओं के लिए पेट्रोल-डीजल की जरूरत को देखते हुए पेट्रोल पंप भी खुले हैं।







