





बयूरो : जिले में कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ है और थमने का नाम नही ले रहा। सरकार सख्तियां बढ़ा रही है। रविवार को शहर में शून्य हलचल रही। यहां तक कि दूध-सब्जी की सर्विस भी प्रभावित रही लेकिन रविवार को जिले में कोरोना के करीब 650 नए मरीज पाए गए जिसमें कुछ दूसरे जिले से सम्बंधित है। यह आंकड़ा अब तक का सबसे बडी संख्या है। वही दूसरे जिलों में मिलने वाले जालंधर जिले के मरीजों का कोई आंकड़ा फिलहाल सामने नही आया है। वही 3 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।

वही शनिवार को मिले नए मरीजों में के.एम.वी. कॉलेज के 7 स्टाफ मैंबर, चोगिट्टी, गुरु गोबिंद सिंह नगर, गुरु नानकपुरा वैस्ट, टैगोर नगर, बस्ती बावा खेल, कोटपक्षियां, भार्गव नगर, राम नगर, अमन नगर, लद्देवाली, पंजाबी बाग, हरगोबिंद नगर, सुरानसी, गुलाब देवी रोड, मिट्ठापुर रोड, बी.एस.एफ. कैंपस, स्वराज गंज, इंडस्ट्रियल एरिया आदि इलाको से सम्बन्धित है। गौर होकि गत दिनों केएमवी कालेज खुले होने व वहां प्रबन्धन द्वारा छात्राओं को इकट्ठा करने बारे गोलमाल न्यूज़ ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। देखेें वीडियो







