




ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय की इनोवेशन काउंसिल ने प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन व IIC इंचार्ज डॉ. अंजना भाटिया की अध्यक्षता में वर्ल्डबुक डे व कॉपीराइट डे पर एक समारोह में शिरकत की। काउंसिल के सदस्यों ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय की इनोवेशन काउंसिल द्वारा यूट्यूब पर लाइव आयोजित इनफारमेटिव टॉक में भाग लिया। बतौर रिसोर्स पर्सन पर सिस्टेंट सिस्टम के फाउंडर एवं सीएमडी डॉ. अनिल देश पांडे, से शनको एआईसीटीई के चेयरमैन डॉ. अनिल सहस्त्राबुद्धे, वाइस चेयरमैन डॉ. एम.पी. पूनिया, मेंबर सेक्रेटरी प्रो. राजीव कुमार, चीफ इनोवेशन आफिसर डॉ. अभय जेरेने चेयर किया। डॉ. अनिल ने रिसर्च को एंटर प्रेन्योरशिप में बदलने के लिए विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि डाक्टोरलया मास्टर्स डिग्री करते समय विकसित किए गए आइडिया पर आधारित बिजनेस शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आइडिया इस प्रकार डिवेल्प किया जाए कि वेस्टेज कम से कम हो शिक्षा का एकमात्र उद्देश्य शिक्षित करना नहीं है बल्कि युवाओं में क्रिएटिविटी का प्रसार करना भी है। संस्थान की इनोवेशनटीम को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीनने कहा कि यूएनओ का भीविजनहै कि किताबें कोविड -19 के दौर में खिड़की का काम करती है जिस से हम दुनिया देखते हैं पूरे विश्व के शैक्षणिक संस्थान बंद है, टीचिंग ऑनलाइन चल रही है। ऐसे में युवाओं के पास किताबें पढ़ने का भरपूर समय है डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि वर्ल्डबुक डेतथा कॉपीराइट डे का उद्देश्य पूरे विश्व में पढ़ने, पब्लिशिंग तथा कॉपीराइट को प्रोमोट करने की जागरूकता पैदा करना है। इनोवेशन काउंसिल के सदस्य लेफ्टिनेंटसोनिया महेंदू, डॉ. राखी मेहता, लवलीन, नवनीता, अल्का, डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, आशीष चड्ढा, विधुवोहरा, ऋषभधीर, प्रोतिमा मंडेर, डॉ. सिम्मी, हरप्रीत व डॉ. जसप्रीत भी छात्राओं के साथ इस समारोह के हिस्सा बने।







