




मारुती से बाइक बनाने वाले छात्र का एक बार फिर मिला ईनाम
ब्यूरो : वर्ष 2020 के लॉकडाउन के दौरान ड्रैकुला बाइक बनाने वाले सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन के छात्र दविंदर सिंह को प्रोत्साहित करने के लिए स्टडी स्कालरशिप दी गई। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने दविंदर सिंह को स्कालरशिप का चैक भेंट करते हुए बताया कि लॉकडाउन के दौरान एक तरफ हर चीज बंद पड़ी हुई थी वही सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छठे सैमेस्टर दविंदर सिंह ने अपने भाई एक साथ अपनी ड्रीम बाइक बनाने में लगा हुआ था और दिन-रात एक कर 35 दिनों में उन्होंने उस बाइक को तैयार कर दिखाया था। छात्र को प्रोत्साहित करने और सन्मानित करने के लिए 7000 रुपए की स्कालरशिप दी गई। पिछले सैमेस्टर में भी दविंदर को 10000 रुपए की स्कालरशिप दी गई थी। दविंदर द्वारा बनाई गई बाइक की अगर बात की जाये तो छात्रों ने मारुती कार के इंजन को बाइक में फिट किया है। मारुती का 800 सीसी का इंजन लगाया है, रेडियेटर और कूलिंग फैन टाटा ऐस का, ब्रेक्स, क्लिपर, चैसिस, फ्रंट शॉकर, हैंडल और सीट्स बजाज पल्सर 220 की, हैडलाइट यामाहा एफ.जेड, रिम, चैनसेट, स्पीडोमीटर बुलेट के, बैक मगराट और इंडिकेटर के.टी.एम के लगाए हैं और बाइक बनाने में कूल 2 लाख की लगात आई है। दविंदर सिंह ने बताया कि बाइक 200 किलोमीटर घंटे की स्पीड पकड़ने के सक्षम है। वाईस चेयरपर्सन चोपड़ा ने छात्र को ऐसे ही मेहनत कर संस्था और अभिभावकों का नाम चमकाने को कहा।







