




ब्यूरो : भगवान महावीर जयंती पर 25 अप्रैल को मीट और अंडे की दुकानों /रेहड़ियों खोलने पर ज़िला मैजिस्ट्रेट घनश्याम थोरी ने पाबंदी लगा दी है। जिसके चलते ज़िला मैजिस्ट्रेट जालंधर घनश्याम थोरी की तरफ से फ़ौजदारी विवरण संहिता की धारा 144 अधीन प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए 25 अप्रैल 2021 को भगवान महावीर जंयती वाले दिन ज़िला जालंधर में सभी मीट और अंडो की दुकानों /रेहड़ियों पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किये गए है ।







