




ब्यूरो : HMV कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के सदैव उत्साहपूर्ण मार्गदर्शन अधीन विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन उत्कृष्टता पूर्वक आयोजित किया गया। सर्वप्रथम सर्वमंगल कामना हेतु ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर इंटर स्कूल ऑनलाइन प्रतियोगिताओं डिजिटल पोस्टर मेकिंग एवं पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रतिसजग करने के लिए वीडियो मैसेजिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों से कुल 70 विद्यार्थियों द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता की गई। इस अवसर पर छात्राओं ने पृथ्वी के बचाव, उसे कैसे हरा – भरा बनाएं एवं पृथ्वी को मां का दर्जा प्रदान कर ज्ञान वर्धक संदेश देकर धरती की रक्षा हेतु जागरूक किया एवं मन को मोह लेने वाले पोस्टर बनाकर पृथ्वी के प्रति आदर, सम्मान एवं प्रेम की भावनाजागृत की प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को विश्वपृथ्वी दिवस की बधाई दी एवं पर्यावरण के प्रति सचेत करते हुए पृथ्वी की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने स्वयं पौधा रोपण करके कार्यक्रम का आगाज किया एवं उन्होंने कहा कि यह परमात्मा की चेतावनी है कि यदि हम अपने रहन – सहन एवं कार्य करने की शैली को न बदलेंगे तो करोना जैसे अन्य संकटों का सामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों एवं वेदों में भी वातावरण एवं पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया गया है। अगर हमने इसको सुरक्षित नहीं किया तो आने वाली पीढ़ी संकट पड़ सकती है। इसलिए इस सृष्टि को अपनी भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखें जिस से वे एक बेहतर जीवन जी सकें और हर दिन को पृथ्वी दिवस के रूप में में मनाने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर मीनाक्षी स्याल (कोआर्डिनेटर स्कूल) ने कहा कि वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। अगर प्रत्येक मनुष्य एक पौधा भी लगाए तभी प्रकृति का अस्तित्व कायम रह सकता है। उन्होंने सभी को ईच वन प्लांट वन का संदेश देने के साथ ही अपने स्टाफ से अपील की कि वे अपने जन्म दिवस में कालेजिएट स्कूल के ईको – गार्डन में एक पौधा अवश्य लगाए। उन्होंने कहा कि पौधे कोरोना, गर्मी, सर्दी सह कर सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं। वीडियो मैसेजिंग प्रतियोगिता में जज की भूमिका रमा शर्मा, विभागाध्यक्षा मल्टी मीडिया विभाग व पाहुल ने निभाई। डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जज की भूमिका गुरदीप कौर, फाइन आर्ट्स विभाग एवं ऋचा ने निभाई विीडियो मैसेजिंग प्रतियोगिता में कु. तनिशा, एस.एस.सी 1 , सतरघुबीर सिंह, एम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम, कु. दिशा शर्मा, +1 ने द्वितीय एवं महताब कौर, +1 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कु. तानिया, +1 ने प्रथम, कु. सेजल जैन (नौवीं कक्षा, आगरा पब्लिक स्कूल) ने दूसरा एवं कु. हर्षिता सचदेव, +2, ए.पी.जे स्कूल ने तीसरा इनाम हासिल किया। इस अवसर पर अध्यापकों द्वारा पौधा रोपण भी किया गया एवं वातावरण को सुरक्षित एवं शुद्ध बनाने और प्लास्टिक मुक्त करने की प्रतिज्ञा ली। मंच संचालनडा, मीनू तलवाड़, विभागाध्यक्षा संस्कृतविभाग ने किया। इस अवसर पर कॉलेजिएटस्कूल के अध्यापक, पंकज ज्योति, सुपरिटेंडेट अकाऊंट, लखविंदर सिंह, सुपरिटेंडेंट जनरल -1, रवि मैनी, सुपरिटेंडेंट एडमिन भी उपस्थित रहे।







